एसटीएफ ने लगभग 292 किलोग्राम गांजा बरामद किया

लखनऊ 11 फरवरी  यूपी एसटीएफ कोको अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को लगभग 292 किलोग्राम गांजा के साथ बरामद करने में  सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्तों का नाम  मो. इरशाद पुत्र मो. रिजवान अंसारी , मो. नौशाद पुत्र मो. रिजवान अंसारी,रवि बास्के पुत्र कान्ट्रा बास्के है। तीनों पटमदा हलुदबनी पगड़ा, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूमि के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से गांजा के साथ तीन कार, चार मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो डीएल, एक एटीएम, एक सोने की अंगूठी, चार फर्जी नंबर प्लेट तथा 1320 रुपये नकद बरामद किया है। एसटीएफ को विगत काफी दिनों से पूर्वाचल के विभिन्न जनपदों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ को  विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली कि गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य भारी मात्रा में गांजा लेकर उड़ीसा से जनपद वाराणसी भेजा जा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ लखनऊ की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर लोढ़ी टोल प्लाजा सोनभद्र के पास से उपरोक्त तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उसका एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करता है। इस गिरोह का सरगना राम कुमार सिंह निवासी झारखण्ड है, जो वाराणसी में रहता है। उपरोक्त तीन गाडियों में 02 गाड़ियों (बलेनो ओडी दो बीपी 5969) (सेल्टास-जेएच पांच सीटी 5999) विशाल श्रीवास्तव एवं एक गाड़ी (बीएमडब्लू- नं० ओडी दो बीएल 9300) राम कुमार की है। राम कुमार के कहने पर मो० नौशाद ने अपने भाई और मित्र को इस काम में शामिल किया था। इस गांजा को उड़ीसा से वाराणसी तक पहुंचाने के लिये नौशाद को प्रति चक्कर 50 हजार रुपए मिलता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *