ग्राम लालगंज एवं ग्राम वर्तनियां में वेद- प्रचार सम्पन्न हुआ- आचार्य सुरेश जोशी

🔥🔥 ओ३म् 🔥🔥
🪷 ग्राम देवता प्रचार 🪷
# महर्षि दयानंद सरस्वती २०० वीं जन्म जयंती के प्रोटोकॉल हेतु आज🌲 ग्राम लालगंज एवं ग्राम वर्तनियां में वेद- प्रचार सम्पन्न हुआ।
🕉️ आज के यजमान 🕉️
श्रीयुत ब्रज मोहन सपत्नीक
🥕 वैदिक भजनोपदेश 🥕
जनपद बस्ती के भजनोपदेशक श्री सत्येन्द्र जी ने ईश्वर भक्ति को मानव जीवन की
प्रथम और अनिवार्य प्राथमिकता बताया।
🥝 ग्रामांचल पदयात्रा 🥝
##घर-घर आमंत्रण।इस अभियान में हमने कुल[२०००] आबादी वाले ग्राम में पदयात्रा की।हर घर में 📙 आमंत्रण पत्रिका 📙 वितरित की गई।यह पदयात्रा छः (६) किलोमीटर की तय की गई।
🌻 पदयात्रा की टीम 🌻
प्रधान गिरिजा शंकर दूबे, कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उपाध्याय, भजनोपदेशक श्री सत्येन्द्र आर्य, बुद्धि सागर दूबे जी उपस्थित रहे।
🥕भारत है गांवों में 🥕
हे ग्राम देवता नमस्कार!
सोने चांदी से नहीं किंतु मिट्टी से किया है तूने प्यार!
हे ग्राम देवता नमस्कार!
हमने इस यात्रा में ग्राम पशु, ग्राम देवता व प्रकृति की छटा का अवलोकन किया।
🌹 कल की ग्रामीण यात्रा 🌹
कल दिनांक ७/२/२०२४ को ग्राम फरेंदा सेंगर। सरस्वती विद्या मंदिर विहरा। सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐंठी से होते हुए ग्राम कौड़ीकोल में 🌼 वैदिक सत्संग 🌼 के साथ सम्पन्न होगी। रात्रि विश्राम ग्राम कौड़ीकोल में होगा।
🌸 उपरोक्त व्यवस्थापक 🌸
सर्व श्री कौशल किशोर सिंह, आचार्य अग्निहोत्री, प्रबंधक शिव प्रसाद तिवारी जी एवं आचार्य शिवपूजन जी।
🍁 दिनांक ८फरवरी २०२४🍁
ग्राम कौड़ीकोल से ग्राम खिरिहवा, ग्राम बिहार,चिलमा, ग्राम धोबहट, ग्राम गंगापुर, ग्राम रखौना, ग्राम निरंजन पुर होते हुए कार्यक्रम स्थल आर्य समाज लालगंज में यात्रा सम्पन्न।
🌸 उपरोक्त व्यवस्थापक 🌸
आदरणीय हनुमान जी। शैलेश जी। भूतपूर्व प्रधान अवधेश यादव। भगवान दास जी।
🦚 कार्यालय प्रबंधन 🦚
कार्यक्रम के व्यवस्थापक आदरणीय 🪷 चंद्र मुनि वानप्रस्थी 🪷 जी दिनांक ७ व ८ फरवरी में अहर्निश आर्य समाज मंदिर लालगंज में उपलब्ध रहेंगे।
आचार्य सुरेश जोशी
🏵️ समाचार प्रेषण केंद्र 🏵️
आर्य समाज मंदिर लालगंज
समय सायंकाल ५.५०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *