बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना परसरामपुर पुलिस बल द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 05.02.2024 को थाना परसरामपुर बस्ती के उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह व हमराह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 27/2024 धारा 363, 366, 376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)5A एससी/एसटी एक्ट थाना परसरामपुर जनपद बस्ती में वांछित अभियुक्त गोलू पुत्र देवदत्त यादव निवासी कलीनगर वार्ड नंबर 4 थाना माधव टांडा जनपद पीलीभीत (उम्र लगभग 21 वर्ष) को मध्यान्ह में बेरता तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिपूर्ण कार्यवाही करते हुए पुलिस बल के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती , का0 अजीत सिंह यादव, का0 शिव यादव, हो0गा0 नन्दकुमार तिवारी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती शामिल रहे।