तेल कोल्हू में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत

मिल्कीपुर-अयोध्या 2 फरवरी। कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव पूरे सुरती गांव में ट्रैक्टर से संचालित तेल कोल्हू से खली निकलते वक्त 12 वर्षीय किशोर सनी का हाथ साफ्ट में फंस गया जब तक हाथ निकालने का प्रयास करता तब तक तेल कोल्हू में लगे साफ्ट ने बाएं हाथ की पेराई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के सुरती गांव निवासी सोहराब पुत्र सिराज अपने दरवाजे के पास ट्रैक्टर संचालित तेल कोल्हू से सरसों की पेराई कर रहे थे। तभी खली कोल्हू में फस गई जिसको गांव का ही सनी पुत्र हीरालाल निकाल रहा था उसी वक्त तेल कोल्हू में उसका बाया हाथ फंस गया मौके पर मौजूद अन्य बच्चे गुहार लगाना शुरू किए। जब तक लोग पहुंच कर घटना को समझ पाते और ट्रैक्टर चालक सोहराब ट्रैक्टर को बंद करते तब तक सनी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी देवगांव को दी। जानकारी होने के बाद चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी कांस्टेबल मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम से प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज को अवगत कराया कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश साहनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सनी लगभग लगभग सोहराब के साथ ही रहता था, और तेल की पेराई करने में सहयोग करता था। सनी के पिता हीरालाल की मौत हो चुकी है। ट्रैक्टर मालिकों को यह भी ध्यान नहीं रहता कि हम नाबालिक किशोर से ऐसा काम कर रहे हैं। घटना होने के बाद पछतावा ही रह जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *