ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटरÓ रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में दमदार परफॉर्म कर रही है. देशभक्ति की भावना जगा देने वाली इस फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.इसी के साथ ये फिल्म छप्परफाड कमाई कर रही है. ‘फाइटरÓ ने रिलीज के चार दिनो में जगां दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है तो वहीं घरेलू बाजार में ये फिल्म तकरीबन 120 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
फिल्म ने हॉलिडे वीकेंड में अच्छा बिजनेस किया, लेकिन अब इसका कलेक्शन धीमा हो रहा है. छठे दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 1.87 करोड़ रुपये की कमाई की है. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटरÓ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ही देशभक्ति और एरियल एक्शन के तड़के ने ‘फाइटरÓ को एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज बना दिया है और इसी के साथ इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म ने 22.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार शुरूआत की थी.
इसके बाद गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला और इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया और इसने 39 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 27.5 करोड़ और रविवार को यानी चौथे दिन 5.45 फीसदी के उछाल के साथ 29 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सोमवार को फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया. अब ‘फाइटरÓ की रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटरÓ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 7.75 करोड़ का कारोबार किया. इसकेबाद ‘फाइटरÓ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 134.25 करोड़ रुपये हो गई है.
‘फाइटरÓ को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक हर किसी से तारीफ मिली है. शुरुआती चार दिनो में दमदार कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई में पांचवें दिन यानी सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी गिरावट देखऩे को मिली है. हालांकि वीकडेज में कलेक्श घटना आम बात है. वहीं गिरावट के बावजूद ‘फाइटरÓ ने 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
‘फाइटरÓ देश ही नहीं पूरी दुनिया में गर्दा उड़ा रही है. इस फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस से भी खूब शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘फाइटरÓ की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक ‘फाइटरÓ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 36.04 करोड़ से ओपनिंग की थी. और फिल्म ने रिलीज पांच दिनों में वर्ल्डवाइड 225.87 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं छठे दिन ‘फाइटरÓ दुनियाभर में 230 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.
फाइटर एक हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की है. फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिका में हैं. फाइटर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था.