आधुनिक युग में योग का महत्व विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न

बस्ती, 30 जनवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में शारिरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में “आधुनिक युग में योग का महत्व” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो सुनीता तिवारी, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि योगाचार्य सन्नो दुबे, शारिरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी डॉ. संतोष यदुवंशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात प्राचार्या द्वारा योगाचार्य सन्नो दुबे को भेंट देकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि योगाचार्य सन्नो दुबे, ने कहा कि
महाविद्यालय में कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक युग की समस्याओ के लिए युवाओं को योग के माध्यम से तैयार करना और महिला छात्राओ को सशक्त बनाना है। सन्नो दुबे ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास होता हैं और स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण होगा। स्वस्थ रहने के नियमो पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन एवम संचालन डॉ संतोष यदुवंशी द्वारा किया गया। महाविद्यालय की शारिरिक शिक्षा विषय की समस्त छात्राये कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *