बस्ती।27 जनवरी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड बनकटी इकाई संघ के अध्यक्ष श्री अभय सिंह यादव एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दुर्गेश राव जी के संयुक्त अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य बिंदु पुरानी पेंशन को लेकर आगामी माह में होने वाला हड़ताल का मुद्दा छाया रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हर आंदोलन को तैयार रहने के लिए शिक्षकों का आवाहन किया गया तथा लोकसभा चुनाव 2024 में विकलांग एवं गंभीर बीमार शिक्षकों तथा मार्च 2024 में सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों तथा बाल देख भाल एवं प्रसूति अवकाश पर चल रहे हैं शिक्षिकाओं का चुनाव में ड्यूटी न लगाए जाने पर की मांग करते हुए सदस्यता अभियान चलाए जाने सहित शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला संगठन ने कार्य सीमित का विस्तार करते हुए संघ के संरक्षक श्री रामचंद्र शुक्ल ने नवीन कुमार दिग्विजय नाथ यादव सौरभ कुमार तिवारी तथा दीपक कुमार दीपक चौरसिया को संघ के उपाध्यक्ष के पद पर नामित करने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर पूरा सदन सर्वसम्मति से पास करते हुए चारों लोगों का का कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया ।
बैठक का संचालन संयुक्त मंत्री आदित्यनाथ तिवारी ने किया एवं मोहम्मद इश्तियाक मारूफ खान कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल राकेश मिश्रा रही राघवेंद्र उपाध्याय कृष्णा बिहारी पांडे मंजेश राजभर इंदुबाला त्रिपाठी नीलम दुर्गेश राव जी
मोहम्मद कामरान अनिल कुमार राम अक्षैबर चौधरी सौरभ कुमार नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी जी ने संबोधित किया।
मुख्य रूप से रुक्मणी वर्मा गीता यादव आदित्य पांडे विवेक तिवारी चंद्रभूषण यादव चंद्रभान चौधरी घनश्याम चौधरी ध्रुव नारायण दुबे महेंद्र सिंह अवनीश चौरसिया गुफरान मोहम्मद इश्तियाक अनिल कुमार यादव जितेंद्र यादव बृजेश यादव संदीप कुमार कुमार अंकुर यादव विक्रांत दुबे विपिन तिवारी रामसागर शिव कुमार किरण तिवारी आराधना यादव बिंद्रावती धर्मेंद्र उपाध्याय दुर्गेश सोनी सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।