बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के परिसर में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर बस्ती मंडल बस्ती राकेश कुमार सैनी ने ध्वज फहराने के उपरांत सभागार में स्काउट गाइड की गतिविधियों को पुनः तेजी के साथ संचालित करने के लिए प्रशिक्षण पार्ट से जुड़े लोगों के साथ विचार विमर्श किया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह और जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय ने कहा कि विपरीत मौसम के कारण गतिविधियों में जो रुकावट आयी थी वह रुकावट अब दूर हो गई है हमें अब और तेजी से कार्य करना चाहिए, सहायक जिला सचिव घनश्याम सिंह, आजीवन सदस्य आशीष श्रीवास्तव, स्काउट मास्टर भूपेश सिंह, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर गाइड संगीता प्रजापति, सहायक लीडर ट्रेनर अमित कुमार शुक्ल, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट अबू अनस मेकरानी, विजय गौड़, आदर्श मिश्रा, प्रमोद, अश्विनी श्रीवास्तव ट्रेनिंग काउंसलर गाइड नेहा गुप्ता, जया पाण्डेय, मनसा, शानवी श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।