लखनऊ (आरएनएस) । राजधानी के थाना बंथरा में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कटीबगिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार राघव ने बताया कि 18 जनवरी को पीड़िता के पिता ने पुसिस को सूचना दी कि 17 जनवरी को अभियुक्त अजीत उर्फ जीतू पुत्र स्व. राम चंद्र निवासी भदोई द्वारा उनकी पुत्री उम्र करीब 20 वर्ष जो मानसिक रूप से कमजोर है, को गुटखा लाने के लिये दुकान पर भेजना तथा पीड़िता के वापस आने पर गुटखा लेने के बहाने अभियुक्त द्वारा पीड़िता को घर के अंदर जबरन बन्द करके उसके साथ बलात्कार करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र थाना बंथरा पर प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने अजीत उर्फ जीतू कहार के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना विनय कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर द्वारा की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना बंथरा पुलिस को आदेशित व निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में कार्रवाई करते हुये रविवार को थाना बंथरा की गठित पुलिस टीम उ.नि. हरिश्चन्द्र यादव मय हमराह उ.नि. कृष्णपाल सिंह, का. मोहित कुमार व म.का. पुष्पा गुप्ता द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अजीत उर्फ जीतू कहार पुत्र स्व. रामचन्द्र निवासी ग्राम भदोई थाना बंथरा उम्र करीब 40 वर्ष को कटीबगिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोग के विवेचक सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अजीत उर्फ जीतू कहार उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड में जेल भेजा गया।