तुलसी उद्यान में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मची है धूम

 

 

अयोध्या।21जनवरी तुलसी उद्यान” अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की अवसर पर रामोत्सव की धूम मची हुई है। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और समस्त क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा भक्तिमय गीत संगीत और नृत्य के कार्यक्रम से प्रभु श्रीराम की आराधना की जा रही है। 20 जनवरी को सायंकाल पहली प्रस्तुति में अयोध्या के कलाकार प्रमोद कुमार सिंह और दल से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अवधी भाषा के भजनों पर दर्शक उठकर स्टेज के सामने ही मगन होकर नृत्य करने लगे। दूसरी प्रस्तुति सिक्किम के लोक कलाकारों के दल ने की,कलाकारों के सधे नृत्य और उनकी मुस्कान ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। इसके बाद जब गुजरात के कलाकार मंच पर आए और गुजराती लोकधुन पर तलवारबाजी के हैरतअंगेज कारनामे के साथ नृत्य किया तो तालियों से पूरा पांडाल गूंज गया।अगली प्रस्तुति हर शुभ अवसर पर किया जाने वाला गुजराती नृत्य “अटेंगी” इस कलाकारों ने किया।हरियाणा से आए दल ने आते ही अपनी विशिष्ट हरियाणवी लोकगीतों की जैसे तान छेड़ी सभी मानो मंच के साथ हो गए और अगले ही पल महिला कलाकारों ने प्रवेश किया और पारंपरिक परिधानों में हरियाणवी नृत्य करके सभी को मोह लिया। मंच पर हिमांचल प्रदेश से आए लोक कलाकारों ने भी नृत्य प्रस्तुत किया, इन कलाकारों के अंग संचालन और ताल पर थिरकते उनके कदमों ने सभी को झूमने पर बाध्य कर दिया। जम्मू कश्मीर की लोक धुन बजते ही वातावरण में भक्ति भाव घुल गया।इस दल ने डोगरी भाषा में गीतों, संवादों के साथ दर्शकों को अपने साथ जोड़ लिया किया। आंध्र प्रदेश के दल ने मार्शल आर्ट के साथ किया जाने वाला तपेट गुल्लू लोक नृत्य करके सभी को हतप्रभ कर दिया। गजनना गजानना और जय श्रीराम जय श्रीराम के बोलो पर उनके नृत्य और गीत में पूरा पांडाल साथ दे रहा था। दर्शको से खचाखच भरे पंडाल में कार्यक्रम का संचालन देश दीपक मिश्र ने किया।इस अवसर पर निदेशक उ. प्र.लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ अतुल द्विवेदी,कार्यक्रम अधिकारी एन सी जेड सी सी अजय कुमार गुप्ता, समेत तमाम संत,और श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में कलाकारों को अंगवस्त्र और रामनामी देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *