जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि अयोध्या में दिनांक 22 जनवरी 2024 को राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के‌ आयोजन मे 22 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर –   जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि अयोध्या में दिनांक 22 जनवरी 2024 को राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित होने के दृष्टिगत शासन द्वारा निगोशिएबुल इन्स्टूमेंट एक्ट 1881 के अधीन दिनांक 22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिसके क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2024 को जनपद संत कबीर नगर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *