भारत संकल्प यात्रा पहुंची कुडवा व रानीपुर दी गयी जानकारियां

पौली / संतकबीरनगर 19 जनवरी भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को विकास खन्ड पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा और रानीपुर  मे  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एलईडी वाहन द्वारा मौजूद् लोगो को केन्द्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याण कल्याणकारी योजनाओं से लोगो को रुबरू कराया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे साधु यादव  ने  सरकार की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार हर घर तक सरकारी योजनाओ का लाभ पहुँचाने के लिए दृढ संकल्पित है।
  केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपल्बधियो से लोगो को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प के साथ सभी समाज व राष्ट्र् का विकास कर रही है शिक्षा के स्तर में सुधार करने पर ही विकास संभव है जब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में खाना कपड़ा जूता काफी किताब जैसी सभी ज़रूरत पुरा कर रही है तो अपने बच्चों को देखरेख के साथ-सा द विद्यालय तक भेजने की ही जिम्मेदारी अभिभावक की है से सभी आवश्यकताएं सरकार पूरा कर रही है। इसी के साथ साथ मौजूद सभी विभागो से आये जिम्मेदारो ने सरकार द्वारा योजनाओ कि जानकारियाँ दी। इस मौके पर अनिल जायसवाल, अनिल अग्रहरी,विनय पान्डेय, हिफजुर्रहमान , अम्ब्रीश पटेल,राकेश कनौजिया, रामभरोस , जयप्रकाश राहूल अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *