पौली। संतकबीरनगर १४ जनवरी सरकार के दिशा निर्देश पर गाँव गांव पहुँच रही है भारत विकसित यात्रा रबिवार को विकास खन्ड पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा कला व पाराहरगोबिन्द पहुँची जहाँ लोगों ने जोरदार स्वागत किया एलईडी द्वारा मौजूद् लोगो को केन्द्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियाँ दी गई । मुख्य अतिथि शैलेश राजभर ने सभी योजनाओं के बारे में बिस्तृत जानकारी दिया जिसमे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, मकान, पेंशन, बिजली, गैस सिलेंडर, सहित तमाम सुविधाएं दे रही है जिसे सरकार की गारंटी योजना का लाभ हम सब को बिना किसी भेद भाव जाती पाती के दिया जा रहा है इस मौके पर ,बिनय पाण्डेय, भुवनेश तिवारी, अनिल अग्रहरी, राजेश यादव, अनिल जायसवाल डिम्पल सिंह ,भरत भुआल चौधरी, अताउलहक ,बिनय कुमार रोहीत, रामभरोस, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 160