कुदरहा,/१४ जनवरी बस्ती: 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में प्राचीन शिव मंदिर छरदही के परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभाई।
ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहां स्वच्छता अभियान 21 जनवरी तक चलेगा। सफाई कार्य छरदही गांव के शिव मंदिर से किया गया है। ब्लाक क्षेत्र के सभी मंदिरो की साफ-सफाई होगी।
सफाई अभियान में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, राजू पांडेय, रमेश चौधरी, संजय पांडेय, सुभाष चंद्र, गोरखनाथ यादव, बिजली गोस्वामी, बंटी दूबे, जिया लाल यादव, ओमकार चौधरी, सलारू दूबे, अजय, बिफई, शकील अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 363