जय माँ काली क्रिकेट टुर्नामेंट का हुआ भब्य उद्घघाटन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
महबूबगंज (अयोध्या ) १३ जनवरी जय माँ काली क्रिकेट टुर्नामेंट सरैया अयोध्या का उद्घघाटन वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार मौर्य द्वारा किया गया l क्रिकेट टुर्नामेंट के उद्घघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथी अनिल कुमार मौर्य ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो आपस में जोड़ कर रखती हैं l यही सभी खिलाडी में एकता, सामजस्य, प्रेम की भावना का संचार करती हैं l खेल तो स्वस्थ जीवन का आधार है l सभी खिलाडी पूरे खेल में केवल खेल भावना से खेलें l मुख्य अतिथी अनिल कुमार मौर्य के साथ , पृथ्वीराज मौर्य, बब्बन यादव, अवधेश यादव, अजय यादव , राजेंद्र पाल साथ में रहे l
इस अवसर पर क्रिकेट टुर्नामेंट आयोजक / अध्यक्ष सचिन चौधरी, शशांक सिंह, कोषाध्यक्ष दर्पन मौर्य, बृजेश यादव, उपाध्यक्ष मनीष चौरसिया, अंकेश कश्यप, सदस्य दीपक, निखिल, किशन, गोलू, सत्यम, प्रदीप के साथ टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *