पौली। 12 जनवरी विकास खन्ड पौली मे शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतो में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें चौराकला और गौरापार मे ग्राम चौपाल लगा।
चौराकला में एडीओ सांख्यिकय बिनय कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दिया जिसमे सत्यनारायण, हरीश, रामदेव, नित्यानंद महेंद्र, सभाजीत ने बताया कि सम्मान निधि और पेंशन कोई नहीं आ रही आ रही है जिसकी समस्या सुनते हुए समस्याओं को समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत गौरापार मे एडीओ एजी अशोक कुमार ने चौपाल मे मौजूद लोगों को बताया कि सम्मान निधि नहीं आ रही है जिनके खाते में सम्मान निधि नहीं आ रही है वह लोग बैंक पर पता करें और केवाईसी फार्म भर कर जमा कर दें । गौरापार के ग्रामीण में रामकेवल,रामसुभग,कोदई का सम्मान निधि नहीं आ रही और मुनक्का,कलावती,गुजराती,रामपरी देवी का पेंशन नहीं आ रहा है।
आवास लाभार्थी के जगदीश, ध्रुव कुमार,शीला ने आवास के लिए पात्र होंने का हवाला देते हुए शिकायत किया।
इस मौके पर राजेश , संतोष मिश्रा, महेंद्र यादव, बाबूराम यादव, बलिराम यादव कौशल,सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Post Views: 206