ऋचा सिंह की ऑल इंडिया 25वीं रैंक और निखिल पाठक की ऑल इंडिया 36वीं रैंक
बेटियों ने लहराया कामयाबी का परचम
प्रयागराज ! कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी )की ओर से कनिष्ठ अभियंता जेई भर्ती परीक्षा 2023 में प्रयागराज के ऋचा सिंह ने 25 वी हासिल की है उनका चयन सीपीडब्ल्यूडी में जेई पद पर
हुआ है इसके साथ ही बड़ी संख्या में मेधावियों चयन हुआ है । जेई भर्ती परीक्षा में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल की 1374 सीटों के लिए डिप्लोमा, बीटेक और एमटेक योग्यता रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें ऋचा सिंह ऑल इंडिया 25वीं रैंक प्राप्त की है। मूलतः बीकापुर , अयोध्या के रहने वाले अभिमन्यु सिंह की बेटी ऋचा सिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया उसके बाद सलोरी में रह कर तैयारी करना शुरू किया । कई बार उनको असफलता का सामना करना पड़ा। दो बार एसएससी जेई के मेंस से बाहर हुए। लेकिन हिम्मत नहीं हारी। अंततः एक बेहतरीन रैंक के साथ सफलता अर्जित की। इसके पूर्व यूपी मेट्रो तथा बीपीएससी पीआरडी में चयनित ऋचा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मम्मी पापा के साथ अपने गुरुजनों को दिया। एक्सीलेंटविजन टेक्निकल एकेडमी के निदेशक हेमंत वर्मा और प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि
इसके अलावा संजय कुमार की 47वीं रैंक के साथ सीपीडब्ल्यूडी में जेई पद पर सफलता मिली है। मूल रूप से मोहम्मदपुर सोहावल अयोध्या के रहने वाले संजय कुमार ने अयोध्या पॉलीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया और पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित कर ली। बहुत ही गरीब परिवार के संजय के पिता दीन दयाल लोधी दिहाड़ी मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। अभी कुछ दिन पहले संजय का चयन सीआरपीएफ एसआई में भी हुआ था। हतवा भिक्षु छपरा कुशीनगर निवासी नंदकिशोर पाठक के पुत्र निखिल कुमार पाठक का चयन सीपीडब्ल्यूडी जेई पद पर हुआ, इन्होंने ऑल इण्डिया 36 रैंक हासिल की है। इसके पूर्व इनका चयन एसडीओ पद पर भी हो चुका था। इस दूसरी कामयाबी से घर में खुशी का जश्न है। संजय कुमार की कामयाबी पर शिक्षक अनुराग सिंह ने कहा कि संजय ने जिस आर्थिक स्थिति से जूझते हुए सफलता पाई है, बहुत से छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसके अलावा राहुल मौर्य की 45वीं , अंकित पांडेय की 57वीं रैंक तथा अजय पाल की 95वीं रैंक प्राप्त हुई है। बता दे कि सीपीडब्ल्यूडी में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच से अमरेंद्र मिश्रा, सैय्यद अंसारी, अमन श्रीवास्तव,शालू पांडेय,अभय राज सिंह,ऋषभ कुमार ,अलका ,आशीष कुमार, दिवाकर चौहान, रमेश चौहान, सचिन मोहन, संजय कुमार , सीडब्ल्यूसी मे सौरभ चंद्र ,श्री कृष्ण सिंह, शिव वर्धन सिंह, सुजीत कुमार मौर्य ,राहुल गुप्ता ,कुलदीप यादव ,विशाल विश्वकर्मा ,सौरभ कुमार मौर्य, अनुपम मौर्य ,अनुराग वर्मा ,ऋषभ कुमार तथा मिशन जल शक्ति में उत्कर्ष और अनुराग वर्मा का चयन हुआ है। विशाल यादव, विशाल वर्मा, अभिषेक कुमार गुप्ता और यादुवेंद्र सिंह का बीआरओ में चयन हुआ है।
जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के अजय कुमार मौर्य (आल इंडिया 57वीं रैंक) और रोशन कुमार गुप्ता सीपीडब्ल्यूडी में चयनित हुए है। दो दर्जन से अधिक छात्रों का चयन बीआरओ और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में हुआ है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुनाल श्रीवास्तव की कामयाबी पर उनके शिक्षक हेमंत यादव और देवेश गुप्ता ने मिठाई खिला के हौसला अफजाई किया।
आज संगम नगरी के मंमफोर्डगंज और सलोरी में सफल छात्रों के साथ गुरुजन शशि भूषण सिंह, निर्भय सिंह , पारुल श्रीवास्तव, अभय सिंह, अतुल प्रजापति, जीतू शाक्य,ईशान, अंब्रीश श्रीवास्तव, नवीन वर्मा, रवि शंकर वर्मा एवं बलवीर सिंह ने कामयाबी का जश्न मनाया।
प्रयागराज के इंजीनियरिंग एजुकेटर मुहम्मद अरहम सिद्दीक ने बताया सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ_साथ सयंम बहुत ही जरूरी होता है। असफल छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आगामी SSCJE 2024 की परीक्षा जून में प्रस्तावित है। इस परीक्षा में सफलता के लिए टेक्निकल सब्जेक्ट्स के साथ नॉन टेक्निकल सब्जेक्ट्स पर बेहद ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
एक सवाल के जवाब में इंजीनियरिंग एजुकेटर और योग गुरु सुमित सेंगर ने बताया कि प्रयागराज में पढ़ाई का एक अच्छा प्रतियोगी माहौल है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश ही नहीं पड़ोसी प्रदेश के भी छात्र भारी संख्या में सलोरी में इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने आ रहे है।