संदीप तिवारी अध्यक्ष व महेन्द्र तिवारी बने महामंत्री
गरीब असहाय की सेवा के लिए बना है संगठन : सुशील तिवारी
संवाददाता अनुराग उपाध्याय।
ब्रह्मदेव जागरण मंच ब्लॉक गौरा की बैठक जिला उपाध्यक्ष पंडित सुशील कुमार तिवारी के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। ब्लॉक गौरा पूरे खरगराय नगर पंचायत सुवंसा में स्थित हर हर महादेव धाम शिव मंदिर पर बैठक की शुरुआत हुई जहां पर बहुत से ब्राम्हण कुल उपस्थित हुए। ब्रह्मदेव जागरण मंच ब्लॉक गौरा के निष्क्रिय पड़े संगठन को पुनः सक्रिय करने के लिए आपस में विचार विमर्श हुआ । सभी लोगों ने संगठन को मजबूत करने के लिए सहयोग देने की सहमति दी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य असहाय एवं गरीबों की सहायता करना है। इसके बाद आम सहमति से संगठन का विस्तार किया गया। जिसमे संदीप तिवारी अध्यक्ष, महेंद्र तिवारी महामंत्री, अशोक मिश्र (पप्पू) उपाध्यक्ष, कृपा शंकर तिवारी संगठन मंत्री, अशोक कुमार तिवारी ग्राम सभा अध्यक्ष पूरेखरगराय, अरविंद शुक्ला ग्राम सभा अध्यक्ष नारायन पुर खुर्द, को मनोनीत किया । इस बैठक में चिंता मणि तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, सूबेदार मिश्र, संतोष शुक्ला, अशोक कुमार पांडेय अरविंद तिवारी , शुशील दुबे, जय प्रकाश पांडेय , अखिलेश तिवारी, कृष्ण मणि मिश्र,ललित मिश्र आदि लोग उस्थित रहे।