पत्रकारों का होगा सम्मान

बस्ती/7 जनवरी  शहर के टाउन क्लब में युवा विकास समिति द्वारा नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया, भारत सरकार के सहयोग से लगाये गए सात दिवसीय पुस्तक मेले में सोमवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें दोपहर 12 बजे से जनपद में कई समाचार पत्रों व पत्रिकाओं के संस्थापक व वरिष्ट पत्रकार रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में पत्रकारिता सम्मान रखा गया है। यह पुरस्कार जनपद के उन पत्रकारों को प्रदान किया जा रहा है जिन्होंने जनसरोकारों से जुडी ख़बरों को तरजीह देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में आदर्श स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *