कंगना रनौत की फिल्म तेजस अब ओटीटी और ज़ी 5 पर प्रसारित


अनुराग लक्ष्य, 7 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुंबई संवाददाता ।
जी हां, आप लिए खुशखबरी है क्योंकि कंगना रनौत के शानदार अभिनय से सजी फिल्म ,तेजस, अब ओ टी टी और ज़ी 5 पर पांच जनवरी से शुरू हो चुकी है। फिल्म के लेखक और निर्देशक मेवाड़ा हैं। और सोनू स्कूवाला इसके निर्माता हैं। फिल्म में कंगना रनौत का किरदार एक भारतीय वायु सेना के एक पायलट का है, जिसे कंगना रनौत ने बखूबी निभाया है।
यह फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और अब यह ओ टी टी के साथ ज़ी 5 पर भी अपने जलवे बिखेरने आ गई है।
इस अवसर पर कंगना रनौत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शकों को ज़रूर पसंद आयेगी क्योंकि यह फिल्म सशत्र बलों की गाथा को बड़े ही शानदार ढंग से परदे पर पेश कर रही है। फिल्म में मंझे हुए कलाकार आशीष विद्यार्थी, हर्षवर्धन राडे, दिव्या दत्ता, अंशुल चौहान, और वरुण मित्रा सहित अन्य सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका से पूरी तरह न्याय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *