वैदिक यज्ञ से होगा पुस्तक मेले का उद्घाटन, वैदिक साहित्य से सजेंगे स्टॉल-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती –  जिला मुख्यालय के टाउन क्लब में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक लगने वाले पुस्तक मेले का उद्घाटन वैदिक यज्ञ से होगा यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज ने बताया कि युवा विकास समिति बस्ती द्वारा आयोजित इस मेले में वैदिक साहित्य भी उपलब्ध होगा उन्होंने बताया कि साहित्य लोगों को अपने देश, धर्म, संस्कृति, इतिहास और विज्ञान कौशल की जानकारी देता है जिसके माध्यम से समाज का व्यक्तित्व विकास होता है। इसके उपरान्त दिन में 12 बजे बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा.

सात दिनों तक चलने वाले पुस्तक मेले में देश के प्रतिष्टित प्रकाशनों द्वारा अपने पुस्तकों का स्टाल लगाया जा रहा है जिसमें नेशनल बुक ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, आर्य प्रकाशन, गरुण प्रकाशन, गीता प्रेस, राम कृष्ण मठ प्रकाशन सहित एक दर्जन से अधिक प्रकाशक अपने स्टाल लगायेंगे.

बस्ती पुस्तक मेंले में बच्चों के लिए अलग से चिल्ड्रेन जोन, लेखकों के लिए लेखक गंज ज़ोन बनाया गया है. इसके अलावा बच्चों में पुस्तकों में रूचि जगाये रखने के लिए तमाम प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी. इस पुस्तक मेले में प्रति दिन अलग अलग सम्मान समारोह रखा गया है. जिसमें आठ जनवरी को अनिल कुमार श्रीवास्तव पत्रकारिता सम्मान सहित अलग- अलग तिथियों में साहित्यकार सम्मान, योग और आयुर्वेद चिकित्सक सम्मान, खिलाडियों का सम्मान, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, किसानों का सम्मान होगा. पुस्तक मेले के दौरान तमाम लेखकों के पुस्तकों का विमोचन और पुस्तक विमर्श कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें. दस जनवरी को विशाल कवि सम्मलेन का आयोजन भी किया जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *