बहराइच 05 जनवरी। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में माह जनवरी के प्रथम शनिवार 06 जनवरी 2024 को तहसील पयागपुर में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।