200 कुंडीय महायज्ञ का हुआ समापन

बस्ती 31 दिसम्बर।महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष के अवसर पर प्रांतीय आर्य वीर दल के उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आर्य वीर दल बस्ती द्वारा श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती में 200 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 600 दंपतियों और स्कूली बच्चों ने सामूहिक यज्ञ कर लोगों को पर्यावरण शोधन संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात आर्य वीर दल के बच्चों ने सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार और जूडो कराटे का प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से सुभद्रा कुमारी पाण्डेय स्कूल, पाण्डेय कन्या इंटर कॉलेज और पाण्डेय इंटर कॉलेज स्वामी दयानन्द विद्यालय तथा खलीलाबाद के बच्चों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन आचार्य देवव्रत आर्य ने किया। ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि जब संसार में किसी देश का कोई ध्वज प्रतीक नहीं था तो यह भगवा ध्वज हमारे चक्रवर्ती सम्राटों का प्रतिनिधित्व करता था। अग्निहोत्र के विषय में बताते हुए राजमाता ने कहा कि हम अपने कार्यों से प्रकृति पर्यावरण को प्रदूषित करते रहते हैं। उसका प्रायश्चित केवल औषधि युक्त हवन अग्निहोत्र ही है। इस अवसर पर सर्वेश कुमार सक्सेना प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक सिद्धार्थ नगर, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, राजमाता आशिमा सिंह, अशोक कुमार सिंह स्टेनो, अजय कुमार पाण्डेय प्रबंधक श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती, राकेश कुमार पाण्डेय पूर्व प्राचार्य किसान इंटर कॉलेज बस्ती, योगेश शुक्ल प्रधानाचार्य पांडे इंटर कॉलेज बस्ती को ओम चित्र देकर के सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगेश शुक्ल ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती केवल विदेशी हमले को अपनी क्रांति से नहीं रोका बल्कि गुरुकुल प्रणाली को पुनर्जीवित कर वैदिक धर्म की पुनः स्थापना की। यह देश ऐसे ही सोने की चिड़िया नहीं बना है इसकी जड़ें वेदों के ज्ञान जल से अभिसिंचित हैं। ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने वेदों की ओर लौटो का नारा देकर संसार को आर्य बनाने की प्रेरणा दी। पंकज आर्य प्रधान संचालक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश में कहा कि आर्य वीर दल देश का प्राण है इसका प्रसार ही देश को सुरक्षित रख सकता है। अंत में अजीत कुमार पाण्डेय जिला संचालक आर्य वीर दल बस्ती ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अशोक तिवारी आर्य वीर दल बलरामपुर ने प्रशस्ति पत्र देकर पंकज आर्य को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आदित्य नारायण, रामप्रसाद त्रिपाठी, राधेश्याम आर्य, मुरलीधर भारती, चंद्र प्रकाश पांडे, गोपेश्वर त्रिपाठी, घनश्याम आर्य, आयुष आर्य, राहुल आर्य, रोहित सोनकर, राजकुमार सिंह, मुन्ना प्रसाद, घनश्याम आर्य, रामकुमार वर्मा, नवल किशोर चौधरी सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *