मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन 12 जनवरी को

बहराइच 30 दिसम्बर। देवीपाटन मण्डल गोण्डा के अंतर्गत आने वाले राजकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक एवं मृतक, शासकीय सेवकों के पारिवार के सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बंधित समस्याओं के समाधान हेतु 12 जनवरी 2024 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से आयुक्त सभागार गोण्डा में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि पेंशन अदालत में सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याओं के वाद पत्र/प्रत्यावेदन कोषागार बहराइच में दिनांक 06 जनवरी 2024 तक प्राप्त करा कराए जा सकत है। श्री शरण ने बताया कि पेंशन अदालत हेतु वाद पत्र का प्रारूप कोषागार के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *