शारदा साइंस एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

  संतकबीरनगर।29 दिसंबर धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड हैसर अंतर्गत शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा में शुक्रवार को दो दिवसी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष पौली ब्लाक प्रमुख राममिलन यादव प्रबंधक शिवकुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी व अन्य शिक्षकों के साथ प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि राम मिलन यादव ने कहा कि खेलकूद के जरिए छात्र अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर इस क्षेत्र में अपना करिअर संवार सकते हैं।पढ़ाई के साथ खेलकूद की स्पर्धा में प्रतिभाग से छात्र खुद को बेहतर समझ सकते हैं। इससे खेल और एथलेटिक्स में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए प्रबंधतंत्र और शिक्षकों को बधाई दी। एकेडमी के प्रबंधक शिवकुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल से शारिरिक और मानसिक विकास को गति मिलती है। साथ ही एक दूसरे से मिलजुल कर आगे बढ़ने की सीख भी मिलती है। प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने ग्राउंड में मौजूद रहकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। और कहा कि आज जिस प्रकार से खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं बढ़कर भाग ले रहे हैं इससे निश्चित रूप से आने वाले समय में यही बच्चे जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।खिलाड़ियों ने मेडल के लिए खो खो,वेट लिफ्टिंग, चेन गेम,मेंढक रेस,स्पून रेस,रस्सी कूद, चेयर रेस,रस्सी खींच, कबड्डी,कबड्डी,वालीबाल आदि स्पर्धाओं में जमकर पसीना बहाया।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर सुमन त्रिपाठी,प्रिया उपाध्याय,मेहंदी हसन,शिवम यादव,श्रुति,शिवा शुक्ला,रूप लता यादव,शिल्पा चौधरी,पूनम,अभिमन्यु,रमाशंकर पांडेय,रोशनी पांडेय,दिव्या,सलोनी, माया,इदरीश,दुर्गेश कुमार,प्रेम कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *