लखनऊ 29 दिसंबर कोहरा शुरू हो जाने के कारण सड़क हादसों में इजाफा होना शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण एक बोलेरो नहर में जा गिरी। इसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सुबह एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में सीएचसी मोहनलालगंज लाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही एसआई विजय शंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना निगोहां द्वारा बताया गया कि बीति रात्रि के समय ग्राम रामपुर गढी थाना क्षेत्र निगोहां से लगी हुई छोटी नहर में बोलेरो जो नगराम से निगोहां की तरफ आ रही थी। अधिक कोहरा होने के कारण उक्त वाहन नहर में उतर गई थी। इससे बोलेरो चालक को चोटें आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस बल की मदद से घायल चालक को निकलवा कर चालक को सीएससी मोहनलालगंज भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया है। जिसके संबंध में थाना मोहनलालगंज को मेमो प्रेषित किया गया है जिसके पंचायत नामा की कार्रवाई थाना मोहनलालगंज से की जा रही। मृतक का नाम सुशील कुमार पुत्र रघुराज वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी छंदौली थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी है।