बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में मीलाद शरीफ का किया गया आयोजन

बस्ती – बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में विद्यालय के प्रांगण में मीलाद शरीफ का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी तादाद में औरतों और बच्चों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्रा नाजिया खातून ने कलाम पाक की तिलावत से की तत्पश्चात विद्यालय भी छात्राओं के बुशरा फातिमा, कुदसिया खातून, सना, खुशी खान, रोजी, शगिवा फिरदौस, बेबी, मरियम रियाज, रूखसार खातून, सलमा खान, सुमैच्या खातून, शाशि विश्वकर्मा, नाहिद एवं माहेनूर ने खुबसूरत अंदाज़ में नात शरीफ पेश की। इसके बाद आये हुए लोगो को खिताब करते हुए । मेहमाने खुसूसी मोहतरमा नसीबान्निशा, सुमैच्या खातून, सहनुमा खातून, उम्मे हबीवा खातून, उम्मे एमन, आरिफा कौसर, आमिरा कौसर ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्यारे नबी हुजूर सहायक अध्यापिका वसल्लम की जिन्दगी पर रोशनी डाली और फरमाया कि हमे हुजुर पाक के बताये हुए रास्ते पर चलनी की कोशिश करनी चाहिए आपके बताये हुए रास्ते पर चल कर ही दुनिया और आखरत दोनो जगह मे कामयाबी हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातू‌न ये आये हुए सभी लोगो का शुक्रिया अदा करते हुए सभी को शीरनी तकसीम देकर रूखसत किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सेवा- निवृत्त प्रवक्ता सलमा खातून ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता अंजुम परवीन, अलका पाण्डेय, शवाना अंजुम, रीता देवी, नुसरत फात्मा, अरिफा खातून, खालिदा परवीन, प्रेमलता, सावित्री उपाध्याय, नाजिश शकील, नजराना बतुल, मलिक सबा अफजल, आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *