बस्ती जिले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सात अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 35 लोगों पर केस दर्ज कार्रवाई की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर एक मत होकर एक दर्जन लोगों ने अनिल डिडवानिया की दीवार को ढहा दी और धमकी देकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में गोपाल, अजय, अभिषेक, हर्षित, हिमांशु, प्रेम कुमार अगवाल, विमल गोयल, संतोष शर्मा, अजित कुमार, सोनू गुप्ता, शमसुद्दीन, जयनारायण सिंह व राजेश गुप्ता पर केस दर्ज किया है।
इसी तरह मुंडेरवा के बोदवल में महिला के बेटे को उसके गांव के ही जामवंत, छोटु, हैप्पी ने पिटाई कर दी। कलवारी के ईजरगढ में विपिन सिंह उर्फ सत्यव्रत सिंह को गांव के ही पिंटू सिंह, अमन सिंह, देशराज व संजय ने मिलकर पिटाई कर दी। जिनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।