अयोध्या चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर गुरु नानक पुरा गुरुद्वारा के ज्ञानी जी ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादौ की शहादत दिवस पर अरदास की।

 

अयोध्या।27 दिसंबर शहीद स्मारक सेवा समिति अयोध्या द्वारा अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादो अजीत सिंह जुझार सिंह, जोरावर सिंह ,फतेह‌‌ सिंह व माता गुजरी के शौर्य पूर्ण शहादत पर गुरु नानकपुरा गुरुद्वारा के ज्ञानी जी ने अरदास किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक व महिला शक्ति अध्यक्ष रीना द्विवेदी, विनोद कुमार शर्मा ने सिरोपा देकर ज्ञानी जी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया, ज्ञानी जी ने साहिबजादो के शहादत पर प्रकाश डाला कार्यकर्म अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत ने बताया कि सनातन धर्म व संस्कृति को बचाने के लिए गुरू तेग बहादुर सिंह जी ने शहादत देकर मिसाल कायम किया माता गुजरी व गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादो ने जिस तरह से अपना सहादत दिया वह दुनिया के इतिहास में पहली बार हुआ, उसके बाद ही खालसा पंथ की स्थापना किया। आज हम लोग ऐसे शूरवीर योद्धा के सहादत पर शत-शत नमन व श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस कार्यकर्म में प्रमुख रूप से प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक, विनोद कुमार शर्मा, कवींद्र साहनी, सरदार अजीत सिंह, कुलजीत सिंह,स गुरु जीत सिंह,स करमजीत सिंह, स अवतार सिंह,स मनकीरत सिंह , महिला शक्ति की सक्रिय शशि रानी शर्मा, शांन्ति गुप्ता, पायल जायसवाल, कांती देवी, सुषमा श्रीवास्तव, रूही खान, आशा देवी, चन्दा सिंह, मोनिका सिंह, समता शुक्ला,पुनम, परमजीत कौर, परमिनदर कौर, कुसुम मेहरोत्रा, रून-झुन‌ शुक्ला,
मानव मेहरोत्रा, अभय कुमार सिंह एडवोकेट, अंजय प्रताप सिंह,राज नारायण सिंह,देवेश सिंह, स्तुति सिंह,सुधीर मौर्य, अंकुर पाण्डेय , मयंक साहनी व ओमप्रकाश सिंह नाहर ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *