बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ में मंगलवार की देर रात तक चले सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरा जोर लगाकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता शाम 5 बजे से शुरू होकर देर रात तक चला। जिसका लुफ्त लेते हुए बड़ी संख्या में दर्शक झूमते हुए नजर आए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों की प्रस्तुति का विवरण देते हुए मीडया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एकल नृत्य में अंशिका, अमृता संजना, नित्या, कोमल, सेजल, मरियम, नैना, सिमरन, सुष्मिता शर्मा, कशिश शर्मा ने प्रतिभाग किया। सामूहिक नृत्य सोनम ग्रुप, आस्था ग्रुप तथा दीपिका ग्रुप ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कुल 75 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने दीप प्रज्वलित करके किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न कराने की व्यवस्था में लगे निर्णायक मंडल में कवियत्री डॉ. शिवा त्रिपाठी ‘सरस’, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नवोदय विद्यालय की संगीत प्रवक्ता अनीता श्रीवास्तवा तथा सांसद खेल महाकुंभ की संयोजक नीलम सिंह, सांस्कृतिक प्रतियोगिता संयोजक मुस्लिमा खातून उपस्थित रही।