बस्ती 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है मारपीट की मामूली घटना को लूट की कहानी बताने वाले ट्रक ड्राइवर को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के आशंका में जेल रवाना कर दिया।
आपको बताते चलें कि कोतवाली के सोनूपार पुलिस चौकी के पास रविवार की रात चावल लदे ट्रक का टॉयर फटने से और गिट्टी छटक कर राहगीरों के लगने पर ट्रक चालक से विवाद हो गया। इस घटना को लेकर चालक ने पुलिस को टॉयर में गोली मारकर 90 हजार रुपये लूटने की सूचना दे दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और मामले की छानबीन में जुट गई। ट्रक ड्राइवर से कड़ाई पूछताछ होते ही उसने सारी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी। एसएसओ चंदन कुमार ने बताया कि लालगंज के बनकटी के भोला राइस मिल से रविवार रात एक ट्रक पर चावल का खंडा लाद कर इसे गोंडा ले जा रहा था। उन्होंने बताया हर्रैया थाने के भिटहनिया निवासी ट्रक ड्राइवर नरेंद्र पाठक की गाड़ी के पीछे का टॉयर तेज आवाज के साथ फट गया। और लूट होगई।