बस्ती। आगामी 28 दिसंबर को सांसद खेल महाकुंभ के तत्वाधान में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में देश के जाने माने अंतरराष्ट्रीय कवियों का आगमन हो रहा है। यहाँ आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा यह जानकारी मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने दी।
सांसद खेल महाकुंभ की समापन संध्या पर गुरुवार को देश के नाम की कवि और कवित्रियों का आगमन हो रहा है। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के आयोजक सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कवि प्रियांशु गजेंद्र के नेतृत्व में वरिष्ठ कवियत्री डॉक्टर भुवन मोहिनी, अमन अक्षर, विकास बौखल तथा शिवकुमार व्यास के साथ ही बस्ती के स्थानीय कवियों का आगमन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हो रहा है। सांसद हरीश द्विवेदी ने इस अवसर बस्ती जनपद के समस्त साहित्य और काव्य प्रेमियों को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया।