बच्चों ने  जाना  भूलभुलैया का इतिहास

 

बस्ती।22 दिसंबर बस्ती जनपद के मदरसा लालगंज के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण लखनऊ के लिए रवाना हुआ। भ्रमण को लालगंज के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता ‘बबलू’ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
लालगंज बाजार स्थित मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण लखनऊ ले जाया गया। जहां बच्चों ने बड़ा इमामबाड़ा में मौजूद भूलभुलैया, शाही बावली, आसफी मस्जिद की नक्कासी देखी और उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मौजूद गाइड ने एक एक कर के सभी इमारतों के निर्माता, निर्माण का समय और उसके इतिहास के बारे में जानकारी दी। बाराबंकी के देवा शरीफ दरगाह का भी जियारत किया और देश मे अमनचैन की दुआ मांगी।
प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने कहां की शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को भौतिक जानकारी मिलती है, किताबों से मिली जानकारी को जब बच्चे खुद देखते हैं और जानते हैं तो वो जानकारी पूरे जीवन के लिए सुरक्षित हो जाता है।
भ्रमण के दौरान मोहम्मद शकील, मोहम्मद तुफैल, मोइनुद्दीन अहमद नूरी, मोहम्मद यासीन, इमरान अली, सीमा बनो, शाहीन बानो, आफताब आलम, मोहम्मद असगर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *