क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने स्टोनोग्राफी कोचिंग सेण्टर का निरीक्षण 

बहराइच 21 दिसम्बर। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के डी०जी०ई० विभाग, नेशनल कैरियर सर्विस योजनान्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं एस०आई०आई०टी० ग्रुप आफ आई०टी० एण्ड मैनेजमेंट के सहयोग से राम मनोहर एजूकेशनल एवं सामुदायिक बाल विकास सोसाइटी, द्वारा संघारण मन्दिर के निकट संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के युवाओं हेतु निःशुल्क स्टोनोग्राफी कोचिंग सेन्टर में आत्म विश्वास जागृति कार्यकम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, राजकुमार ने प्रशिक्षणरत् युवाओं में आत्मविश्वास जागृत पैदा करते हुए कहा कि जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए स्वयं में आत्मविश्वास अति आवश्यक है। उन्होनें कहा कि आत्म विश्वास के बिना आप स्वयं पर विश्वास नहीं रखेंगे तब तक आपके विचार सकारात्मक नहीं होंगे, इसलिए स्वयं पर भरोसा रखते हुए सभी प्रशिक्षार्थी निःशुल्क कोचिंग का भरपूर लाभ उठायें।

जिला सेवायोजन अधिकारी, संजय कुमार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में स्टोनोग्राफी के अवसरों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। राम मनोहर एजूकेशनल सोसायटी के संस्थापक सुरेश चन्द्र शुक्ल द्वारा प्रशिक्षार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रह कर मेहनत से स्टोनोग्राफी पाठ्यकम सीखने की सलाह दी। सिट ग्रुप के संचालक फारूख आजम, द्वारा कम्प्यूटर शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए प्रशिक्षार्थियों को लगन से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्टोनोग्राफी इन्स्ट्रक्टर, जिकरा युनुश, कम्प्यूटर टीचर संजय त्रिपाठी, अरूणेश कुमार गुप्ता व मसूदी आदि उपस्थित रहे।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *