जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ किया कारागार का निरीक्षण

बहराइच 21 दिसम्बर। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, सीजेएम शिवेन्द्र कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला सहित विभिन्न बैरकों का भी निरीक्षण किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गईं। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेश यादव, प्रभारी जेलर देवकान्त वर्मा, डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव, अनीता सक्सेना, चिकित्सक प्रवीण पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *