व्यवसायिक कार्य कर रहे ट्रैक्टर ट्रालियों कापंजीकरण हो

बस्ती । 21 दिसंबर बस्ती जनपद   में कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर, बस्ती मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि एक तरफ जहां यातायात सुरक्षा के नाम पर गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम चल रहे है वहीं स्कूली बसों के फिटनेस, ट्रैक्टर, ट्राली की जांच आदि की ओर विभाग का ध्यान नहीं है। कहा कि आये दिन स्कूली वाहनों से दुर्घटनायें होती है किन्तु स्कूली बसोें की भी सघन जांच प्रक्रिया आर.टी.ओ. विभाग द्वारा पूरी नहीं की जाती।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि ईट भट्टा पर लगे टैªक्टर, ट्राली कृषि कार्य के नाम पर व्यवसायिक कार्य कर रहे हैं और विभागीय स्तर पर उनका रजिस्टेªशन भी नहीं है। इससे जहां सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है और ईट व मिट्टी, बालू मोरंग, गिट्टी आदि ढोने वाले टैªक्टर, ट्राली के कारण क्षेत्रीय सड़के क्षतिग्रस्त हो जाती है और जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होने सरकार से मांग किया कि ईट व मिट्टी, बालू मोरंग, गिट्टी आदि ढोने वाले टैªक्टर, ट्राली के उपयोग को व्यवसायिक मानकर उनका पंजीकरण कराते हुये निर्धारित कर वसूला जाय। इससे विभाग और सरकार दोनों को फायदा होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि यातायात पुलिस के उत्पीड़न का सर्वाधिक शिकार दो पहिया मोटर साईकिलों को होना पड़ता है जबकि टैªक्टर, ट्राली एवं बड़े वाहनों के प्रति यातायात कर्मी  और आर.टी.ओ. की भूमिका उदार रहती है। उन्होने मांग किया कि ऐसे टैªक्टर, ट्राली जिनका व्यवसायिक उपयोग हो रहा है उनका पंजीकरण कराकर कर वसूला जाय और कडाई के साथ यातायात नियमोें का पालन भी कराया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *