थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मुण्डेरवा कमलेश कुमार के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त अरबाज पुत्र अली अहमद ग्राम जगदीशपुर नटबाग थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को आज दिनांक 21.12.2023 को सुबह करीब 5.00 बजे मछली मंडी नटबाग, कस्बा मुण्डेरवा से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 278/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में  SSI कन्हैया पाण्डेय थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती , हे0का0 इरशाद खान, थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती,  का0 विजय प्रकाश राय, का0 मुकेश साहनी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *