बेगम खैर की छात्राओं ने निबंध एवं चित्रकला के माध्यम से यातायात के प्रति किया जागरूक

बस्ती – आज बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह ने छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में बताया। श्री सिंह ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को बताया कि अगर आप सब स्कूटी या चार पहिया गाड़ी चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कीजिए। श्री सिंह ने प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को यातायात की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने एक नवंबर से तीस नवंबर तक यातायात माह चल रही था जिसमें छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। जिससे बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने निबंध एवं चित्रकला बना कर लोगों को जागरूक किया । विद्यालय की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला । जिससे विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं यातायात के प्रभारी कमलेश्वर सिंह के हाथों से सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने आयें हुए लोगों को धन्यवाद और अभिनन्दन किया ।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं में संगीत अध्यापिका नेहा शर्मा, अंजुम परवीन, अल्का पाण्डेय, परवीन बानो, खातिमा परवीन, नुसरत फातिमा, प्रेमलता, रचना,
हेमलता यादव, संगीता श्रीवास्तव, सावित्री उपाध्याय , रीता मौर्य, शबाना अंजुम, नजराना
बातूल, नाजिश शकील, इरम फातिमा ,अल्सबा, शुप्रभा एवं कर्मचारीगण और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *