लखनऊ(आरएनएस) । राजधानी के थाना गोमतीनगर में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नैन्सी बिजू थामस पत्नी बिजू थामस निवासी अगवली मार्ग ने थाना गोमतीनगर पर सूचना दिया कि 16 दिसंबर की शाम को उसकी बहन ऐनी जोसेफ जो की अपनी बेटी के ननद की शादी में मुंबई गयी हुयी थी ने उसे फोन पर बताया कि घर के पड़ोसियों ने बताया है कि घर का दरवाजा बन्द है और अन्दर से कोई आवाज नहीं आ रही है। इस पर वह अपने पति बिजु थामस के साथ अपनी बहन के घर विशाल खण्ड थाना गोमतीनगर पर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और लोग बाहर खड़े हुये थे। इस पर उसके पति बिजू थामस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अन्दर गये तो देखा कि उसकी बहन के पति जोसेफ थामस उम्र करीब 58 वर्ष पुत्र पीएम थामस ने ऊपर जाने वाली सीढ़ी के बगल में लोहे के रेलिंग से नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पास में ही एक एल्यूमिनियम की सीढ़ी रखी हुयी है। इस सूचना पर महिला एसआई प्रियंका राठौर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिनके द्वारा बताया गया कि मृतक की एक पुत्री है जो कि आस्ट्रेलिया में रहती है। मृतक एसबीआई बैंक में असिस्टेंट क्लर्क पद से वर्ष 2014 में रिटायर्ड हो चुके थे।