सांसद ने जिला स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ के तैयारियों को ले कर बैठक की

कुदरहा, बस्ती: ब्लॉक सभागार में शनिवार को बस्ती सांसद ने जिला स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ के तैयारीयो को ले कर बैठक की। जिसमें खिलाड़ियों को समय से सुरक्षित  जिला स्टेडियम पहुंचने पर चर्चा हुआ।
     सांसद हरीश द्विवेदी ने लोगों से कहा कि जिला मुख्यालय पर खिलाड़ियों को समय से सुरक्षित पहुंचाए। जिससे खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। यदि कोई समस्या आती है तो ब्लॉक प्रमुख से संवाद स्थापित कर सकते हैं या हमसे सीधे बात कर सकते हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम की नई रणनीति भी तैयार की।     सांसद खेल महाकंभ के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे,  खेल आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल कृष्ण त्रिपाठी व खेल प्रभारी अमृत कुमार वर्मा से तैयारी का जायजा लिया। साथ ही साथ ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ को संपन्न होने पर लोगो को धन्यवाद दिए।
      बैठक मे महंथ पाल, प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, विजय मिश्रा, ओमकार चौधरी, सचिदानंद यादव, प्रधानाध्यापक डॉ सुनील यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *