छः दिवसीय नारी शक्ति मिशन प्रशिक्षण।

पौली संतकबीरनगर।
नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को रामकृपाल पांडे इंटर कॉलेज महेश्वरपुर  में यूपीकान के नेतृत्व में छः  दिवसीय महिला सुरक्षा  प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मौजूद 150 महिलाओं का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण  जानकारिया दी गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोखू यादव  ने मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के जीवन सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है जिसकी जानकारी कर अन्य महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है । सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैकों म् महिलाओं के खाते ,महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इन्द्रधनुष मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, लड़कियों को बेहतर भविष्य प्रदान करने हेतु सुकन्या समृद्धि योजना, अहिल्याबाई कन्या निःशुल्क शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, एस0ए0जी योजना, स्टैण्ड अप योजना सहित तमाम योजनाओ के विषय मे जानकारी देते हुए अपने -अपने क्षेत्र की महिलाओं को योजनाओ के प्रति जागरूक करने का निर्देश फ़िया गया ।इस मौके पर प्रशिक्षक रत्न अग्रहरि, रवि प्रकाश पांडे ,नीतू पांडे, पंकज कुमार बृजभूषण शिवनाथ ,आशा गुप्ता विनीता, रेनू ,पूनम, पूजा सिंह, सरोज, प्रमिला सहित तमाम महिला  मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *