सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर हृद‌योगार

दो कुंडलियाँ

बल्लम भाई पटेल की पुण्य तिथि है आज।

उनके ऊपर बोलिए किसे नहीं है नाज।

किसे नहीं है नाज देश का मान बढ़ाया।

अपनी कर्मठता से भारत को महकाया।

कह ’’वर्मा’’ कवि, थे भारत के वह निर्माता।

उन पर करती गर्व हमारी भारत माता।

 

किया उन्होंने देश के लिए अप्रतिम त्याग ।

अपने भारत वर्ष से था अनुपम अनुराग ।

था अनुपम अनुराग देश से तमस मिटाया।

भारत का गौरवशाली इतिहास बनाया।

कह ’’वर्मा’’ कवि उनके पथ पर चलें चलायें।

उनकी प्रतिमा पर हम श्रद्धा सुमन चढ़ायें।

डा0 वी0 के0 वर्मा

आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *