सूर्य प्रकाश पाण्डेय को मिली पीएचडी की उपाधि

बस्ती। नगर पंचायत हरैया के मंगल पाण्डेय नगर भदासी के निवासी सूर्य प्रकाश पाण्डेय को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी से पीएचडी की उपाधि मिली है। सूर्य प्रकाश ने प्रोफेसर उमारानी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गोपथ ब्राह्मण में आध्यात्मिक तत्व एवं अचार दर्शन शीर्षक पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। यह उपाधि बीते 11 दिसंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इंटर कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र प्रताप नारायण पाण्डेय के सुपुत्र सूर्य प्रकाश ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है। सूर्य प्रकाश को पीएचडी की उपाधि मिलने पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, विशाल कान्त पाण्डेय, विवेक कान्त पाण्डेय, राघवेंद्र पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, राज आदि ने खुशी जाहिर कर उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *