स्वच्छ जन जागृति दिवस पर सफाई कर्मियों में टी शर्ट, कैप का वितरण

बस्ती। बुधवार को नगर पंचायत भानपुर में स्वच्छ जन जागृति दिवस मनाया गया। अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने सफाई कर्मियों से वार्ता कर कहा कि वार्डो में बेहतर साफ सफाई हो यह उनकी जिम्मेदारी है। उन्होने सफाई नायकों को निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों से समन्वय बनाकर नगर पंचायत भानपुर के सभी वार्डो में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय और नागरिकों को असुविधा न होने पाये। उन्होने जन शिकायतों की भी समीक्षा किया।

स्वच्छ जन जागृति दिवस अवसर पर सफाई कर्मियों में टी शर्ट और कैप का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय कर्मी अविनाश, वीरेन्द्र, नितीश, रवि, सफाई नायक अरूण, योगेश, मुकेश, रमन, आदित्य सभी सफाई कर्मी और क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *