एनिमल दूसरे फ्राइडे बनी अब तक सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म,

अनुराग लक्ष्य, 13 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
एक कहावत हमेशा कही जाती है कि अभी तो ज़िंदगी की जंग जारी है लेकिन यहां ज़िंदगी की नहीं फिल्मों की सफलता की जंग जारी है। शाहरुख खान, सलमान खान, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत, परभास, सनी देओल सहित रणवीर कपूर सभी अपनी फिल्मों की रेस में अपनी जंग जारी रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं और इस वक्त खबर यह है कि रंडवीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने दूसरे फ्राइडे में 600 करोड़ रुपए से भी ऊपर की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 600,67 करोड़ रुपए हो चुका है , जो अब तक सभी फिल्मों से आगे निकल गई है।
अब यह फिल्म डोमेस्टिक और ग्लोबली रणवीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई कर ने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले रणवीर कपूर की फिल्म संजू ने तकरीबन 586 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। आने वाले समय 2024 में इन सारी सफल फिल्मों के चर्चा ज़रूर होगी जिन फिल्मों की सफलता से वर्ष 2023 कमाई के मामले में एक सफल वर्ष रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *