बस्ती। नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ उसके ससुर के द्वारा कपड़े फाड़ कर उसके साथ बदसलूकी करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना देने, छेड़खानी करने व कपड़े फाड़ने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सुरेश वर्मा, आशुतोष वर्मा, रेखारानी, अपर्णा वर्मा, अचला वर्मा, वंशीधर रस्तोगी व नीतू को नामजद कराया गया है। दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।