दुबौलिया पुलिस ने टापटेन अपराधी को गिरफ्तार किया

बस्ती। दुबौलिया थाने के टापटेन अपराधी हुकुम सिंह उर्फ देवमणि सिंह को पुलिस ने तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआर पाण्डेय नहर पुलिया के पास गन्ने के खेत के पास से इसे दबोचा गया है। यह जमुआर पाण्डेय गांव का रहने वाला है। इसके उपर कुल 24 लूट, चोरी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि के आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें दुबौलिया में अकेले छह क्रिमिनल केस चल रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ के आशियाना, कृष्णानगर, सरोजनी नगर थाने में पांच केस, छावनी थाने में तीन, कोतवाली में दो तथा कप्तानगंज थाने में एक केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई सुरेन्द्र प्रसाद, एसआई अनिरुद्ध प्रसाद व मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह, आरक्षी दीपक राय, अमरजीत, दुर्गेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *