करमा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह का स्थापन दिवस सोमवार को तैयारियो जोरो पर

बस्ती – मण्डल का प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान करमा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह का स्थापना दिवस 11दिसंबर को होना सुनिश्चित है। इस वर्ष संस्थान का स्थापना दिवस विभिन्न संदर्भों को लेकर मंचीय रूप में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है इस वर्ष संस्थान ने नव रसो पर आधारित विषयो को मानव मूल्यों एवं जीवन बोध से जोड़ते हुए उसका सामाजिक रुप जन में कैसे प्रचारित एवं प्रसारित होगा। संस्थान की सी ई ओ श्रीमती अंशु सिंह गौतम ने बताया कि जन तक पहुंचने का एक प्रयास इस वर्ष स्थापना दिवस के माध्यम करने क निर्णय लिया है ।

इस वर्ष का स्थापना दिवस अब तक के हुएं स्थापना दिवसों से भिन्न होगा जो एक ऐतिहासिकता के साथ मानवीय मूल्यों से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संस्थान के स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव होंगे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *