उपमहाप्रबंधक लखनऊ मंडल ने आरसेटी बस्ती का निरीक्षण किया, ली जानकारियां 

बस्ती : आज उपमहाप्रबंधक FI (लखनऊ मंडल) के धर्मेन्द्र किशोर ने एस बी आई आरसेटी बस्ती का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरसेटी में चल रहे कस्टम ज्वेलरी उद्यमी के प्रशिक्षुओ से वार्ता कि एवं उनको द्वारा बनाये हुए प्रोडक्ट कि जानकारी ली और उनको मार्केटिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा आनलाइन मार्केटिंग के बारे में टिप्स दिये इस मौके पर प्रशिक्षुओं को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया एवम आरसेटी निदेशक से अब तक चलाए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली और शेष लक्ष्य को निर्धारित समय में प्राप्त कर लेने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक राजीव रंजन ने उपमहाप्रबंधक जी का स्वागत किया और उन्होंने अवगत कराया की ये कस्टम ज्वेलरी का बैच 23 नवंबर से शुरू है। और 8 दिसंबर को समाप्त होगा और निदेशक ने ये भी बताया की इस बैच में 5 लोग मुद्रा ऋण लेने के लिए भी फॉर्म भरा है और 4 लोगो ने अटल पेंशन योजना तथा 10 प्रशिक्षुओं ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लिया का लाभ लिया। इस मौके पर आरसेटी के संकाय धीरज राय एवम सहायक मंजय सिंह,आशीष त्रिपाठी और डीएसटी श्रुतिका शुक्ला उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *