बस्ती – 1 दिसंबर गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में दिनाँक 01 दिसंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक श्री हनुमत कथा का आयोजन किया गया है | जिसमे नित्य सायं 05:30 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक संगीतमयी कथा का कार्यक्रम होगा | कार्यक्रम में दिल्ली से पधार रहे मधुर जी महाराज कथा वाचक रहेंगे | उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी सज्जनो से इस पुनीत कार्यक्रम में सपरिवार इष्ट मित्रो सहित पधारकर कथा की प्रेरणाओं,संयम,सेवा,समर्पण की शिक्षा ग्रहण करने का अनुरोध किया है |